News Website

मजदूर, गरीब, किसान महिलाओं के कल्याण का बजट: श्रम मंत्री श्री सिंह

श्रम एवं खनिज साधन मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। बजट में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 3 लाख करोड़ रूपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट मुख्य रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनका सम्मान बढ़ाने वाला बजट है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य शासन द्वारा लाड़ली बहना योजना में प्रत्येक पात्र महिलाओं को 1000 रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा। इस योजना में वर्ग विशेष का कोई बंधन नहीं है। सभी वर्ग की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में मजूदरों की सामाजिक सुरक्षा के साथ उनका कल्याण, गरीबों का उत्थान, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा माताओं, बहनों और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए प्रावधान किये गये हैं।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए कौशल विकास जैसे कार्यक्रमों के लिए बजट में विशेष प्रावधान स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा समग्र में यह बजट आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को पूरा करने वाला है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!