रामनवमी पर दो दीपक अवश्य जलाएं, एक दीपक राम के नाम और एक दीपक राष्ट्र के नाम- मंत्री श्री सारंग
हर घर के बाहर जलेंगे दीपक, करीब 1.5 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी नरेला विधानसभा
रामनवमी पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने की अपील
भोपाल,नरेला विधानसभा में हर तीज-त्यौहार संपूर्ण भव्यता के साथ मनाया जाता रहा है। वहीं इसबार राम नवमी का पर्व भी नरेला के लिये बेहद खास होने वाला है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी से अपील कि है कि रामजन्मोत्सव के अवसर पर अपने घरों के बाहर दो दीपक अवश्य जलाएं ‘एक दीपक प्रभु श्रीराम के नाम और एक दीपक राष्ट्र के नाम’। उन्होंने बताया कि संपूर्ण नरेला विधानसभा में लगभग 1.5 लाख से अधिक दीपक जलाए जायेंगे।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के अन्तराल के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला का मंदिर पुनः बनने जा रहा है। भारत की करीब 25 पीढ़ियों ने राम मंदिर के मुद्दे पर देश के संघर्ष को देखा। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हमारे सामने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। यह राम मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान का भी प्रतीक है। मंत्री श्री सारंग ने जनता से आग्रह किया है कि राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी नागरिक अपने घर के बाहर दो दीपक अवश्य जलाएं साथ ही अपने वार्ड के प्रमुख चौराहे पर शाम को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाएं।