विनयांजलि, शिविर व सम्मान समारोह आज | भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि
ग्वालियर अखिल जैन समाज ग्वालियर
( ग्वालियर )विनयांजलि, शिविर व सम्मान समारोह आज
ग्वालियर अखिल जैन समाज ग्वालियर, भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन 25 फरवरी को किया जाएगा। श्री श्वेतांबर उपाश्रय बैरागपुरा सराफा बाजार में उक्त कार्यक्रम सुबह 10 बजे से होगा।
समिति के प्रचार संयोजक संजीव पारख एवं अध्यक्ष डीके जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि संजय भंसाली, अभय कोठारी होंगे। अध्यक्ष बसंत जैन ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज को पूरे विश्व में एक साथ विनयांजलि अर्पित करने यह आयोजन हो रहा है।