News Website

लोकतंत्र की आवाज दबाने पुलिस ने की महिला कांग्रेस नेत्रियों साथ झूमाझटकी, दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो: विभा पटेल

महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में पुरूष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, महिला पुलिसकर्मी नदारत

 

भोपाल- मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के राज में लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है। शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसा आचरण सभी जिलों में हो रहा है। इसकी ताजी मिसाल मुरैना जिले के जौरा की है, जिसकी शिकायत मप्र महिला की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मप्र पुलिस डीजीपी को एक ज्ञापन सौंपकर की है। ज्ञापन में मुरैना जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संजू शर्मा को थप्पड़ मारने वाले दोषी एएसआई अतुल सिंह को निलंबित करने और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। साथ ही महिलाओं के प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मीयों को तैनात किया जाने का भी आग्रह किया गया।
श्रीमती विभा पटेल ने डीजीपी को बताया कि मुरैना जिले के जौरा में 27 मार्च 2023 को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता श्री राहुल गांधी जी की लोकसभा से सदस्यता खत्म किए जाने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ पुलिस ने झूमाझटकी की, अभद्र भाषा का उपयोग किया, गया उन्हें धक्के देते हुए घसीटा गया।
श्रीमती विभा पटेल ने बताया कि जौरा में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी के चलते जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजू शर्मा को पुलिस के एएसआई अतुल सिंह ने थप्पड़ मार दिया। इस दौरान अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुरुष पुलिस कर्मियों ने झूमाझटकी करते हुए आपत्तिजनक शब्द कहे। ऐसा लग रहा था कि महिला कांग्रेस को किसी के इशारे पर बलपूर्वक बेइज्जत करने पर पुलिस वहां पहुंची थीं। पुलिस का रवैया दुर्भावना, पूर्वाग्रह एवं प्रतिशोध जैसा दिखाई दिया।
श्रीमती विभा पटेल ने प्रदर्शन के दौरान वहां कोई महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी। यद्यपि महिलाओं के प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया जाना चाहिए था, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मुरैना जिले में के पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ की गई हाथापाई की हरकत से मुरैना जिला समेत पूरे प्रदेश के महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
श्रीमती पटेल ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए दोषी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारने वाले एएसआई अतुल सिंह को निलंबित करने एवं पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने की मांग डीजीपी से की है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!