News Website

संयुक्त किसान मोर्चा का ट्रैक्टर मार्च आज

किसानों ने दिलाया भरोसा-कहा, हाईवे जाम नहीं होने देंगे, फिर भी प्रशासन ने किया अलर्ट

किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज
किसानों ने दिलाया भरोसा-कहा, हाईवे जाम नहीं होने देंगे, फिर भी प्रशासन ने किया अलर्ट
नई दिल्ली |

एमएसपी जैसी कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज कई के आयोजन करने का निर्णय लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) नेशनल और स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च निकालेगा तथा दोपहर 12 से 4 बजे तक हाईवे पर सभी किसानों के ट्रैक्टर खड़े करवा देगा। इस पर एसकेएस ने भरोसा दिलाया है कि प्रदर्शन व्यवस्थित तरीके से होगा और किसी तरह का कोई जाम नहीं लगने दिया जाएगा। उधर किसानों का प्रदर्शन देखते हुए प्रशासन अलर्ट जारी किया है और सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। किसानों के दो समूह भारतीय किसान परिषद और ऑल इंडिया किसान सभा एनटीपीसी नोएडा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेंगे। बीकेयू (टिकैत गुट) ट्रैक्टरों के साथ नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। बीकेयू टिकैत के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा,हमने तय किया है कि ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक ट्रैक्टर को लाइनअप करके यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मार्च निकाला जाएगा, जो चिल्ला बॉर्डर होते हुए नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ आगे बढ़ेगा। किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सरकार धोखे में ना रहे की अगले 2-4 दिन में आंदोलन खत्म हो जाएगा। शुभकरण की हत्या करने वालो के खिलाफ हो कार्यवाही होनी चाहिए। सरकार की गलत नीतियों के कारण आजतक शुभकरण का दाह संस्कार नहीं हो पाया। पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है की उन्हें किसानों को सुरक्षा देनी चाहिए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!